रायगढ़ मुनादी।।
चिकित्साकर्मियों पर हो रहे हमले और कोरोना के संदिग्ध मरीजों द्वारा आइसोलेशन होम से भागने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए अब सर्वोच्च न्यायालय ने चिकित्सा कर्मियों सहित उन लोगों को सुरक्षा देने का आदेश दिया है जो क्वारंटाइन या आइसोलेशन में हैं। इसी आदेश के तारतम्य में आज रायगढ़ कलेक्टर ने भी सब को सुरक्षा देने का आदेश जारी किया है।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार कलेक्टर यशवंत कुमार ने जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19)महामारी के लक्षण प्राप्त होने पर जिन मरीजों को कांन्ट्राइंड किया गया है एवं जिन मरीजों को संदिग्ध ठहराया गया है उन्हें आवश्यक पुलिस सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। साथ ही इस कार्य में लगे हुए डॉक्टर्स और अन्य लोगों की सुरक्षा बढ़ाने तथा कोविड-19 लक्षणों की जांच हेतु संदिग्ध स्थानों पर दौरा करने वाले चिकित्सा कर्मचारियों के लिए भी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया है।

