सूरजपुर मुनादी।।
कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दी गई है। शासन-प्रशासन के द्वारा लगातार लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने कहा गया है। इसके लिए पूरे देश में धारा 144 लागू कर दिया गया है। एक जगह लोगों को भीड़ जुटाने से मना किया गया है। यहां तक कि नवरात्र, हनुमान जयंती, महावीर जयंती, शब-ए-बारात जैसे कार्यक्रमों में भी लोग इकट्ठा होने से बचते रहे।।मंदिरों के अलावा मस्जिदों में भी लोगों के आने पर पाबंदी लगा दी गई। इसके बाद भी कुछ लोग मानने को तैयार नहीं है। ऐसा ही एक मामला शनिवार को सूरजपुर जिले के भैयाथान ब्लॉक के ग्राम सोनपुर के एक मस्जिद से सामने आया। यहां 8 लोग नमाज पढ़ते पकड़े गए, पुलिस ने इन आठ लोगों के विरूद्ध अपराध दर्ज किया है।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन के निर्देश पर लॉकडाउन व धारा 144 के पालन हेतु लगातार प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी तमाम क्षेत्रों का भ्रमण कर रहें है ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सके। इसी तारतम्य में शनिवार को भैयाथान एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत, डिप्टी कलेक्टर वहीर्दुरहमान, तहसीलदार प्रतीक जायसवाल व गौस बेग आदि भैयाथान क्षेत्र के भ्रमण पर थे। इसी दरौरान ग्राम सोनपुर स्थित एक मस्जिद में आठ लोग नमाज पढ़ते पाए गए थे जिन्हे प्रशासनिक टीम ने बसदेई पुलिस के हवाले कर दिया था। बसदेई पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मुनीरूद्दीन, बदरूद्दीन, शरीफ मोहम्मद, नजीमुद्दीन, अमीनुद्दीन, अब्दुल रहमान, गुलाम नबी व मोहम्मद सदीक के विरूद्ध धारा 143, 188, 269, 270 तथा महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

