जशपुर मुनादी।।
अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकुमार साय ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश के बस्तर और जशपुर के पश्चिमी क्षेत्रों में बसे जमातियों की जाँच हो ।सरकार जल्द से जल्द जाँच कर यह पता लगाए कि प्रदेश के किन किन क्षेत्रो में जमाती हैं और उनमें से कितनो का कनेक्शन निजमुद्दीन के मरकज से है ताकि समय रहते कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर रोक लगाई जा सके ।
नंदकुमार साय ने इस मामले में बयान जारी करते हुए मुनादी डॉट कॉम को बताया कि कटघोरा में 9 जमातियों के छिपे होने की खबर सबसे पहले उन्होंने बिलासपुर आईजी को दिया था उंसके बाद प्रशासन ने चुस्ती दिखाई और सभी जमातियों को कोरोना टेस्ट हुआ और सभी पॉजिटिव पाए गए।इसी तरह जहां जहाँ इनकी आबादी है हर जगह इनकी जाँच हो और यह पता लगाया जाए कि कि कहीं उनका कनेक्शन निजमुद्दीन मरकज से तो नही है।

नंदकुमार साय ने कोरोना संक्रमण के 10 मरीजों के ठीक किये जाने पर प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि यही स्थित कायम रहे इसके लिए जरूरी है कि जमातियों की जाँच में सरकार तेजी लाय फिर उनका कोरोना टेस्ट हो ….

