13-April-2020


Munaadi Breaking - छत्तीसगढ़ में टेस्टिंग किट की कमी, प्रदेश की स्वास्थ मंत्री ने भारत सरकार से लगाई गुहार, जल्द उपलब्ध कराएं किट



रायपुर मुनादी।।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का कटघोरा जहां कोरोना का नया हॉट स्पॉट बनकर उभरा है और वहां लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। सरकार ने कटघोरा के सभी लोगों का कोरोना जांच कराने का आदेश दिया गया है। जब टेस्टिंग किट ही नहीं होगी तब लोगों की जांच कैसे होगी ?

सरकार के पास सबसे बड़ा संकट टेस्टिंग किट की ही है। प्रदेश में कई जगह जांच किये जाने हैं। लेकिन सरकार का फोकस फिलहाल कटघोरा है। वहां अब तक 22 केस covid 19 पॉजिटिव के आ चुके हैं। इस तरह पूरे प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 31 हो गयी है हालांकि छत्तीसगढ़ में अब तक 10 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

कोरोना की सारी तैयारी और उससे लड़ाई का दारोमदार जांच पर ही टिकी है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिलने के पीछे उनका सघन जांच ही है। वैसे दिल्ली और राजस्थान ने भी सघन जांच कर ही कोरोना मरीजों की पहचान की। केरल ने तो जांच, आइसोलेशन के दमपर ही आज कोरोना पर नियंत्रण कर लेने का दावा कर रहा है।

प्रदेश के स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव पहले भी कह चुके हैं कि प्रदेश में सिर्फ तीन हजार टेस्टिंग किट ही हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि यहां भी टेस्टिंग किट की संख्या बढ़ाई जाय। जब तक सघन जांच नहीं होती तब तक यह पता ही नहीं चल पायेगा कि प्रदेश में वास्तविक मरीजों की संख्या क्या है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News