सूरजपुर मुनादी।। देवेंद्र सिंह की खास रिपोर्ट
ज़िले के जयनगर थाना इलाके में छुई मिट्टी निकालने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जिसमें एक नाबालिग समेत दो महिला शामिल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार घटना जमदेई गांव निवासी प्रेमलता और सुनेतन बाई सहित एक 14 वर्षीय बालक गांव के ही मिट्टी खदान में छुई मिट्टी निकालने गए हुए थे। इसी बीच मिट्टी निकाली रहे थे कि अचानक से चट्टान एक बड़ा हिस्सा धंस गया और चट्टान की चपेट में आने से तीनों की खदान के अंदर ही मौत हो गई। इसी बीच घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली, ग्रामीणों के द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जय नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मौके का मुआयना की। वहां उपस्थित ग्रामीणों की सहायता से तीनों के शव को मलबे से बाहर निकाला और मौके पर ही पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

