जशपुर मुनादी//शनिवार की रात जिले के सिंगिबहार में एक घर मे लगी आग की लौ अभी तक नही बुझी है ।घर मे आग लगने के बाद सारा कुछ गवा चुका यह परिवार अब रोटी कपड़ा और मकान तीनो का मोहताज हो चुका है। इस बात की खबर जब स्थानीय विधायक यू डी मिंज को मिली तो विधायक दल बल के साथ परिवार से मिलने आये और इनकी मदद नही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध मुख्यमंत्री से शिकायत कर दी । विधायक के तीखे तेवर के बाद प्रशासन पीड़ित परिवार को राहत देने में जुट गया है ।
पढ़िये पूरी खबर
दो दिनों पूर्व जनपद पंचायत फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगीबहार में एक गरीब का मकान जल उठा दरम्यानी रात हुई इस आगजनी में किसी को कुछ सोचने समझने मौका ही नही मिला,, इस आगजनी से पीड़ित परिवार तो किसी तरह बच गया मगर उनकी जमापूंजी उनके मकान के साथ ही जल गया!!
आगजनी की घटना जंगल के आग की तरह सिंगीबहार के हर परिवार तक पँहुची,, जिस तेजी से खबर फैली उसी तेज़ी से मदद के लिए युवाओं के हाथ भी बढ़ गए सिंगीभर के युवा पत्रकार मुकेश नायक,, बसन्त बोहिदार,, देवेंद्र राठौर,, अमरेश गुप्ता गोपाल कश्यप गोपू सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उनके लिए सूखा राशन ,, बर्तन,,तिरपाल आदि की तत्कालीन व्यवस्था उन्हें दी!!
स्थानीय प्रशासन एसडीएम एवम तहसीलदार फरसाबहार को इस घटना की सूचना स्थानीय निवासियों द्वारा तत्काल दी गयी थी,,, अतिसंवेदनशील मामले की जानकारी होने के बाद प्रशासन ने सुस्त रवैया अपना देर से पीड़ित परिवार से मिलने पँहुचे,, पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और चलते बने,,जिसके बाद आज पर्यंत किसी भी किस्म का कोई मुआवजा प्रकरण नही बना और पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे अपनी जिंदगी बसर करने मजबूर है,, प्रशासन के इस ढुलमुल रवैये से आहत क्षेत्रवासियों ने कुनकुरी विधायक यूडी मिंज को इसकी सूचना दी सूचना मिलते ही विधायक पीड़ित परिवार से मिलने जा पँहुचे!

पीड़ित परिवार ने भरे गले से अपनी व्यथा बताई जिसे सुन वहां उपस्थित सभी की आंखे भर आयी,, उक्त परिवार का एक सदस्य महज 1 साल का है प्रशासन के इस अनदेखी पर विधायक यूडी मिंज भड़क गए और उन लापरवाह अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग मुख्यमंत्री से कर दी साथ ही उन्होंने कलेक्टर से बात कर तत्काल उन्हें मुआवजा प्रकरण बना पीड़ित को देने कहा साथ ही पीड़ित परिवार के लिए तत्कालिक व्यवस्था करने भी कहा है!!

