जशपुर मुनादी।।
खबर जशपुर के जिला अस्पताल से आ रही है ।जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स के साथ जशपुर के ही कुछ युवकों के द्वारा गाली गलौज और बदतमीजी की गई है।स्टाफ नर्स ने सिटी कोतवाली में मामले की लिखित शिकायत तो की है पर अभी तक कोई कार्यवाही नही होने से स्टाफ नर्स काफी नाराज हो गए है ।
प्रार्थी स्टाफ नर्स सतरूपा सिंह ने मुनादी डॉट कॉम को बताया कि रविवार को जशपुर कर्बला चौक स्थित शाहिना नाम की एक महिला डिलेवरी के लिए अस्पताल आयी थी। अस्पताल में डॉक्टर मंजू मिंज के निर्देश पर महिला का इलाज शुरू कर दिया गया था लेकिन महिला के पति तौफीक और उसके साथ वाले उस पर यह बोलकर भड़कने लगे कि उसने डॉक्टर को इसकी सूचना नही दी ।महिला के पति तौफीक और उनके साथ वालों ने नर्स को गाली गलौज शुरू कर दिया और कई तरह की धमकियां देने लगे ।
जिला अस्पताल के डॉक्टर अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ अनुरंजन टोप्पो ने बताया कि स्टाफ नर्स के साथ बदतमीजी की गई और जब नर्स ने थाने में शिकायत की तो थाने वालों ने भी अबतक कोई कार्यवाही नही की जिसको लेकर अस्पताल की सभी नर्सें नाराज है।
इधर इस मामले में जब सिटी कोतवाली के टीआई लक्ष्मण ध्रुव से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि नर्स की शिकायत पर जाँच की जा रही है अभी तक अपराध दर्ज नही हुआ है।

