जशपुर मुनादी।।
जशपुर के मनोरा में एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते अपने फूफू को मारकर अधमरा कर दिया ओर गाँव मे शोर मचाने लगा कि उसने मर्डर कर दिया है ।लॉक डाउन के चलते गाँव के लोग अपने घर मे थे और कोई भी उसकी बातों पर यकीन नही कर रहा था लेकिन जब थोड़ी देर बाद कुछ लोग हकीकत जानने समझने मौके पर पहुँचे तो देखा कि आरोपी ने सच मे अपनी ही फूफू को बाईक के शोकप से मारकर अधमरा कर दिया है ।
पढ़िये पूरी खवर
मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत डाड़गांव में एक ही परिवार में विवाद हुआ, विवाद होने के कुछ पश्चात ही 35 वर्ष की युवक दावर खान ने एक 50 वर्ष की महिला अपना फूफी, शमीमा खातून को अधमरे मार गिराया, गिराने के बाद आरोपी ने पूरे गांव में जा जाकर बोलने लगा कि मैं अपना फूफी को मड़र किया हु। स्थानीय लोगों को विश्वास नही हुआ, जब आरोपी के माता पिता बाहर निकल कर सभी को बताया , इसके बाद महिला को देखने गए तो महिला शमीमा बेहोशी की स्थिति में थी। लॉक डाउन की वजह से स्थानीय लोग घर के अंदर ही थे, कोई व्यक्ति बाहर नहीं निकलते थे, इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने मोटरसाइकिल की साकप से वे कमर फिर सिर में बेदरदी से मार गिराया।
दरअसल भतीजा और फूफी में पहले से ही इन दोनों के बीच विवाद था। और आज भी उसी तरह हुआ, सभी कोई लॉक डाउन होने के कारण सभी कोई घर के अंदर थे किसी को यह पता नहीं चला कि क्या हुआ और आरोपी ने अपना ही घर के सामने आँगन में अपना फूफी शमीमा को मार गिराया।
स्थानीय लोगों को द्वारा 112 को डायल किया गया लेकिन पीड़िता शमीमा खातून की बेटा साजिद खान , साहिद खान अपना माँ को बचाने के लिए खुद की गाड़ी पर जशपुर मुख्यालय उपचार के लिए ले जाया गया है, सिर पर चोट लगने से काफी हद तक ब्लड निकल गया है, उनकी स्थिति गभीर है।
मनोरा पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी को मनोरा चौकी हिरासत में ले लिया है।

