रायगढ़ मुनादी।।
केंद्र और राज्य सरकार की ओर से लॉक डाउन के दौरान यह स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है कि किसी भी कामगार को बेदखल न किया जाए। साथ ही यदि काम न भी हो तब भी उसे पूरा वेतन दिया जाए। लेकिन रायगढ़ जिले के खरसिया विकास खण्ड अंतर्गत रानीसागर में स्थित रुकमणी पावर एंड स्टील प्लांट के प्रबंधन ने अपने दर्जनों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जब इस संबंध में फैक्ट्री प्रबंधन का पक्ष जानने हमने वहां के मैनेजर संदीप अग्रवाल को फ़ोन किया तो उन्होंने फ़ोन रिसीव नहीं किया। यह फैक्ट्री भाजपा के कद्दावर नेता अमर अग्रवाल के भाई व जिला भाजपा के पदाधिकारी बजरंग अग्रवाल की है।
आपको बता दें कि रुकमणी स्टील एंड पावर प्लांट की ओर से कई दर्जन श्रमिकों को काम से बेदखल कर दिया गया है। लेकिन 21श्रमिक ऐसे हैं जो उड़ीसा झारखंड सहित अन्य प्रदेशों से आकर यहां काम कर रहे थे । अब इनके सामने वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है और यह दर-दर भटकने को मजबूर हो गए हैं। मजदूरों के सामने स्थित यह है कि अब वह अन्य प्रदेशों में स्थित अपने घरों के लिए पलायन करने की सोच रहे हैं।
श्रमिकों एवं कर्मचारियों को वेतन, अवकाश एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं देने के लिए नियोक्ताओं को निर्देश 21मार्च को जारी किया गया था। इस निर्देश को कंपनी प्रबंधन ठेंगा दिखा दिया है।
श्रमिकों एवं कर्मचारियों को वेतन, अवकाश एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं देने के लिए नियोक्ताओं को निर्देश जारी शासन प्रशासन के निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा है नोवेल कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए श्रम विभाग द्वारा समस्त नियोजक, अधिभोगी, कारखाना प्रबंधक, प्रोपाईटर, संस्था-प्रतिष्ठान को अपने संस्थान एवं स्थापना में कार्यरत कर्मचारी व श्रमिक (स्थायी, अस्थायी, ठेका)आदि को स्वास्थ्य, सुरक्षा, वेतन, भत्ता एवं अन्य सुविधाओं देने तथा उनके परिवार के सदस्यों को वैधानिक, सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान के निर्देश दिए है।
यह भी निर्देश दिए गए है कि कार्यरत कर्मचारी, कर्मकार, श्रमिक आदि को सहूलियत के हिसाब से कार्य करायेें जाए और आवश्यक होने पर उनके निवास से भी कार्य करने हेतु व्यवस्था करें। यदि कोई कोरोना से पीडि़त हो तो उसके स्वास्थ्य लाभ हेतु संपूर्ण सहयोग के साथ-साथ आवश्यकतानुसार सवैतनिक अवकाश प्रदाय करें। यदि किसी कर्मचारी, श्रमिक के परिवार का कोई भी सदस्य इस बीमारी से पीडि़त हो तो उनके उपचार एवं सहयोग हेतु सवैतनिक अवकाश प्रदाय करें। साथ ही श्रमिक या कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्य अन्य कारणों से भी बीमार हो तो भी उन्हें सवैतनिक अवकाश एवं अन्य सहूलियत प्रदान करें। वर्तमान माहौल के परिस्थिति में संस्थान में कार्यरत किसी भी कर्मचारी, कर्मकार, श्रमिक आदि की सेवाएं समाप्त, छटनी, सर्विस बे्रेक न करे और न ही किसी कर्मचारियों का वेतन अथवा देय स्वत्वों में कोई कटौती करें।
पितृ पुरुष स्व.लखी राम अग्रवाल के पुत्र, छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के भाई बजरंग अग्रवाल की ओर से यह उद्योग संचालित किया जा रहा है । सरकार की ओर से जारी निर्देशों का पालन यह उद्योग प्रबंधन के द्वारा नहीं किया जा रहा हैं , इसकी दूर-दूर तक किसी को भी आशंका नहीं थी।
कंपनी की ओर से काम से बेदखल कर दिए गए मजदूर अब दर-दर भटक रहे हैं उनके सामने भोजन पानी की समस्या उत्पन्न हो गई ऐसे में ग्राम पंचायत ही एकमात्र उनका सहारा बना हुआ है और उन्हें दो वक्त का भोजन के लिए राशन दे रहा है। सवाल यह है कि क्या अब कंपनियों के द्वारा निकाले गए कर्मचारियों की देखभाल और उन्हें भोजन की व्यवस्था पंचायत यह समाज सेवी संस्थाएं करेंगी।

