जशपुर मुनादी।।
जशपुर जिले के एक गांव में लोगों ने एक बोरिंग को खुद से ही सीज कर दिया है।ग्रामीणों को शक है कि किसी ने इस बोरिंग में जहर मिला दिया है इसलिए बोरिंग के पानी का रंग शनिवार से बदल गया है।आज ग्रामीणों ने डॉक्टर को पानी का सेंपल भी सौंपा है और पूलिस को भी मामले की सूचना दे दी है।
मामला जिले के लोदाम से सटे जुड़तेला ग्राम पंचायत के खड़िया टोली बस्ती है।बस्ती के लोगों का कहना है कि शनिवार के दिन से ही उनके बस्ती के बोरिंग के पानी मे पीलापन आ गया है जिस्के चलते उन्हें शक हो गया है कि किसी ने उनके बोरिंग में जहरीला द्रब्य डाल दिया है।एक ग्रामीण ने बताया कि शनिवार को सुबह करीब ढाई -तीन बजे उसने एक आदमी को बोरिंग के पास कुछ करते देखा और जब मैं उसे देख बोरिंग के तरफ जाने लगा तो उसे देखकर वह भागने लगा उसी दिन से पानी का रंग पीला पड़ गया है और उन्हें शक है कि किसी ने उनके बोरिंग में जहर मिला दिया है ।उन्होंने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना ग्राम पंचायत सचिव से लेकर पूलिस थाना तक को दे दिया गया है साथ ही साथ बीएमओ लोदाम को पानी का सेंपल भी दिया गया है।
इधर बीएमओ आशुतोष तिर्की ने बताया कि आज ही उन्होंने पानी का सेंपल उन्हें सौंपा है।कल उस पानी को परीक्षण के लिए पी एच ई भेजा जाएगा ओर रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा कि पानी पीने के लायक है या नहीं ।
इस मामले में जशपुर के जनपद सीईओ पी एस मरकाम से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने इस तरह की कोई शिकायत उनके पास आने से इंकार किया ।उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा उनसे इस मामले में अबतक कोई शिकायत नही की गई है फिर भी कल सुबह ही वह जड़तेला ग्राम पंचायत जाएंगे और वस्तुस्थिति को समझेंगे ।
बहरहाल ,बोरिंग सीज होने के बाद ग्रामीणों के सामने फिलहाल जलसंकट की स्थिति उतपन्न हो गयी है लेकिन ग्रामीण किसी तरह का कोई रिष्क लेना नही चाहते इसलिए जब तक यह पता न चल जाए कि पानी का रंग क्यों बदला वे पानी पानी को तैयार नहीं है।

