14-April-2020


जशपुर ब्रेकिंग:जहाँ कोई नही पहुँचता वहाँ पहुँची भाजपा नेताओं और ठेकेदारों की टीम..ग्रामीणों ने बताया -साहब माचिस तक नही है.....फिर हुआ ये कि .......



जशपुर मुनादी//

लॉक डाउन के दौरान बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे जशपुर जिले के पाठ क्षेत्र में रहने वाले सैंकड़ो लोगों की सुधि लेने आज भाजपा नेता कृष्णा राय अपनी टोली के साथ सन्ना के पाठ क्षेत्र पहुँचे ।

यहाँ लोगों ने बताया कि लॉक डाउन के चलते जहाँ उनकी रोजमर्रा की कमाई खत्म हो गयी वही अब उनके पास माचिस तक नही बचा। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद भाजपा नेता ने सोशल डिस्टेंस के साथ ग्रामीणों को एक जगह इकट्ठा किया और उन्हें जरूरत के हिसाब से राशन के पैकेट दिये ।

कृष्णा राय के साथ ठेकेदार व पूर्व पार्षद सत्तू सिंह,ठेकेदार बबलू मिश्रा, राजन देवांगन,सतीश जायसवाल, कनक चंडालिया,देवेंद्र गुप्ता विजय सोनी, नीरज ठाकुर,प्रताप रवानी व युवा भाजपा नेता नीतिन राय भी मौजूद थे। इनकी गाड़ियों में पहले से ही राशन के सामान और सब्जियां रखी थी ।ग्रामीणों को उन्होंने एक जगह इकट्ठा किया और सभी को राशन के सामान,और सब्जियां वितरण किये।नितिन राय ने बताया कि करीब 100 ग्रामीण मौजूद थे ।उन्हें लक्ष्मण रेखा बनाकर एक एक मीटर की दूरी में खड़ा किया गया था पैकेट बनाकर एक एक को बारी बारी से राशन के पैकेट दिये गए और उन्हें बताया गया कि कोरोना का संक्रमण कितना घातक और इससे घर मे रहकर ही बचा जा सकता है।
ग्रामीणों का हाल चाल जानने और राशन मुहैया कराने गए भाजपा नेताओ और ठेकेदारों ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि किन्ही को फिकर करने की जरूरत नहीं है।इस संकट की घड़ी में सभी उनके साथ है ।बार बार वे हाल चाल जानने उनके पास आएंगे और उनकी बुनियादी जरूरतों का पूरा ख्याल रखा जाएगा।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News