14-April-2020


पुलिस वालों को लोगों से उठक बैठक करवाते देखकर अपने को रोक न सके जंगल दरोगा, जंगल में महिलाओं से करवाई उठक बैठक और डाल दिया सोशल मीडिया में ……….. देखिये वीडियो



जशपुर मुनादी।।

इस लॉक डाउन में सोशल मीडिया में एक दरोगा जी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें लॉक डाउन का उलंघन करने वालो को कभी प्यार से तो कभी कड़ाई से कार्यवाहियां करते देखे जा रहे है।सोशल मीडिया वाले दरोगा जी वन विभाग वाले दरोगा जी को भी लोगों के उठक बैठक करवाने का शौक चर्राया और पहुंच गए जंगल। वहां दो महिलाएं उन्हें लकड़ी काटते मिल गई बस फिर क्या था साहब को मौका मिल गया और उन्होंने भी महिलाओं से उठक बैठक करवा दिया। यही नहीं उन्होंने उनका वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में भी पोस्ट कर दिया, हालांकि सोशल मीडिया में जंगल वाले दरोगा जी की फजीहत हो रही है।

ये वीडियो दरसल जशपुर जिले के झारखण्ड सीमा से लगे लोदाम क्षेत्र का है ।यहाँ के जंगलों से लकड़ी लाते हुए कुछ महिलाओं को जंगल विभाग के दरोगा जी ने देख लिया और देखने के बाद उन्हें वही सजा दी जो सोशल मीडिया वाले दरोगा जी देते दिखाई देते हैं।

https://youtu.be/5EiTr1LAqRM

आप ही देखिये दरोगा जी किस अंदाज में इन महिलाओं को डांट रहे है और आइंदा जंगल जाकर लकड़ी नही काटने की कसम खिलवा रहे हैं ।साथ ही साथ महिलाओं से उठक बैठक भी कराए जा रहे हैं।

खास बात ये कि महिलाओं से उठक बैठक करवाते हुए वीडियो को स्वयं दरोगा जी ने ही सोशल मीडिया में वायरल किया है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News