14-April-2020


मुनादी ब्रेकिंग:- पंप हाउस के बाइंडिंग तार के जरिये कर रहे थे ये काम ,जंगल मे दविश देकर तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार ,पढिये पूरी खबर जानिए क्या हो रहा था जंगल मे



राजपुर मुनादी।। रंजीत सोनी की रिपोर्ट


पम्प हाउस के बाइंडिंग तार के सहारे चीतल का शिकार कर उसका मांस पकाकर खाने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामला बलरामपुर जिले के राजपुर परसागुड़ी का है।


मिली जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को 3 लोगो के द्वारा चीतल का शिकार कर मांस पकाकर खाने की सूचना वन विभाग को मिली थी। सूचना मिलने पर वन अमले की टीम जब मौके पर पहुंची, तो तीनों आरोपियों को मौके पर ही उपस्थित होकर चीतल का मांस पका रहे थे। वन विभाग की टीम ने बताया कि रविवार की रात लगभग 10 बजे वन अमले को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ ग्रामीण बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम परसागुड़ी के कृषि फार्म के पंप हाउस में बाइंडिंग तार के सहारे चीतल का शिकार कर उसका मांस पका रहे हैं। आरोपियों के नाम परसागुड़ी निवासी बसंत पिता सतन, संतोष पिता हरिचरण व सरनापारा नक्की निवासी प्रदीप पिता महेश बताया जा रहा है । इनके पास से वन अमले ने चीतल का मांस व शिकार के दौरान उपयोग किए गए बाइंडिंग तार को भी जब्त किया।तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 व 51 के तहत कार्रवाई की गई। मामले में एक आरोपी परसागुड़ी निवासी मालहु अभी फरार है, उसकी तलाश जारी है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News