डेस्क मुनादी।।
मंगलवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉक डाउन को 3 मई तक बढ़ाये जाने की घोषणा की है। पिछले दिनों लागू किये गए 21 दिन के लॉक डाउन का आज अंतिम दिन था। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि 20 अप्रैल तक इसका कठोरता से पालन किया जाएगा। जहां 20 अप्रैल तक कोई केस नहीं हुई वहां कुछ ढिलाई दिया जा सकता है। लॉक डाउन का नियम तोड़ने पर या उस वजह से कोरोना संक्रमण बढ़ा तो वहां लॉक डाउन कठोरता से पालन करवाया जाएगा।
नरेंद्र मोदी ने बताया कि सीमित छूट का लाभ उन गरीब लोगों के लिए होगा जो रोज कमाते और खाते हैं। माना जा रहा है कि किसानों को इससे छूट मिलेगी। हालांकि नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा है कि कल इस संबंध में सरकार गाइड लाइन निकालेगी।

