14-April-2020


जशपुर ब्रेकिंग: यहाँ भी है निजामुद्दीन मरकज से लौटा हुआ जमाती ?गाँव के लोगो की उड़ी नींद, ग्रामीणों ने बुलाई पंचायत, प्रशासन भी पहुँचा गाँव …पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

जशपुर जिले के एक गाँव मे निजमुद्दीन मरकज से लौटे एक जमाती के आने जाने की खबर ने ग्रामीणों के होश उड़ा दिए है। मामला फरसाबहार ब्लॉक के कोरंगामाल पंचायत के भालू मुंडा बस्ती का है।बताया जा रहा है कि भालुमुंडा बस्ती में एक महिला ने कुछ साल पहले बंगाल के रहने वाले युवक से प्रेम विवाह किया उंसके 2 बच्चे भी है और फिलहाल महिला गर्भवती है । मीडिया और सोशल मीडिया में निजमुद्दीन मरकज से जुड़ी खबरों को लगातार देखने के बाद ग्रामीणों को शक हुआ कि जिस युवक से महिला ने कई साल पहले प्रेम विवाह किया था वह तब्लीगी जमात से है और इस गांव में उसका आना जाना लगा हुआ है । मंगलवार को भालुमुंडा बस्ती में सरपँच,उपसरपंच ,वार्डपंच और बस्ती के लोगो ने इस मुद्दे पर बैठक भी की और बैठक में यह तय किया गया कि ग्रामीण उस पर नजर रखेंगे और उसके आने की सूचना तत्काल पूलिस प्रशासन को देंगे ।बैठक में कथित जमाती की पत्नी को भी बुलाया गया था और उसे भी बैठक में हिदायत दी गयी है कि उंसके पति को वह गाँव आने से मना करे ।

उपसरपंच ने बताया कि सोमवार शाम को फरसाबहार एसडीएम ,तहसीलदार,फरसाबहार बीएमओ सहित प्रशासन के कई लोग टीम बनाकर भालुमुंडा बस्ती आये थे और उन्होंने महिला से उंसके पति के बारे में पूछताछ भी किये लेकिन महिला के द्वारा उन्हें कुछ जानकारी नही दी गयी तब जाकर आज गाँव मे बैठक बुलाई गई और कथित जमाती को गाँव मे नही घुसने देने का फैसला लिया गया।

तुमला थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का पति बंगाल का रहने वाला है और कुछ साल पहले उन दोनों के बीच ढुकु विवाह हुआ था वर्तमान में वह कई महीनों से भालुमुंडा नही आया है ।

वही इस सम्बंध में जब फरसाबहार बीएमओ से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि जशपुर के जिन चार लोगों के नाम निजमुद्दीन मरकज में शामिल होने की लिस्ट आयी है उनमें से एक महिला का पति भी है जिसकी तस्दीक करने सोमवार को उनके सहित प्रशासन की टीम गयी थी लेकिन महिला ज्यादा कुछ अपने पति के बारे में बता नही पायी केवल इतना ही बतायी कि उसका पति कई माह से उससे मिलने भी नही आया है।बीएमओ ने बताया कि दूरभाष के जरिये युवक से सम्पर्क साधने की कोशिश की जा रही है।

कोरंगामाल उपसरपंच ने बताया कि उसने महिला के पति व कथित जमाती से सोमबार की शाम को दूरभाष पर संपर्क किया था तो उसने खुद को बंगाल का होना बताया और पत्नि बच्चों से मिलने की इच्छा जाहिर करते हुए भालूमुंडा आने की बात कही थी लेकिन उपसरपंच ने उसे आने से मना कर दिया ।

लेकिन जब मुनादी डॉट कॉम ने बंगाल में रह रहे युवक से उंसके मोबाईल नम्बर पर (89822918820 )पर संपर्क किया तो उसका मोबाईल बंन्द था।

इस पूरे मामले में जब हमने फरसाबहार एसडीएम से फोन पर बात चीत की तो उन्होंने बताया कि जशपुर जिला मुख्यालय से सूचना मिलने पर उनकी टीम तस्दीक करने भालुमुंडा गयी थी लेकिन जिसकी सूचना मिली थी वह अपने घर मे नही था बल्कि कई माह से वह घर भी नही आया है ।उसकी पत्नि ने बताया कि वह इसी माह आने वाला था लेकिन लॉक डाउन के चलते नही आ पाया।एसडीएम ने बताया कि ग्रामीण उसे बांग्लादेशी बता रहे हैं लेकिन सम्भव है कि वह बांग्ला देशी न होकर बंगाल के किसी शहर का रहने वाला है ।कई महीने से हांलाकि वह पत्नि बच्चों से मिलने नही आया है फिर भी उसकी पत्नि व ग्रामीणों को बता दिया गया है कि उसके आने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें और उसे किसी से मिलने जुलने मत दें








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News