अंबिकापुर मुनादी।। देवेंद्र सिंह सरगुजा ब्यूरो
लॉकडाउन के बीच मैनपाट के ग्राम कुनिया में रविवार की शाम ११ केवी का तार टूट जाने से चपेट में आकर 8 मवेशियों की मौत हो गई थी। जिसकी सूचना मिलने पर मैनपाट में पदस्थ जूनियर इंजीनियर व दो कर्मचारी निरीक्षण करने पहुंचे ही थे कि इसी बीच ग्रामीणों ने उनकी बेदम पिटाई कर दी। मारपीट के पश्चात तीनों कर्मचारियों को काफी चोटें आईं।
घटना के दूसरे दिन सीएसईबी के कर्मचारियों ने मैनपाट थाने में पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है, ऐसा नहीं होने पर भविष्य में किसी भी कार्य का संपादन नहीं करने की चेतावनी भी दी है। उन्होंने थाने में दी गई लिखित शिकायत ने बताया कि ग्राम कुनिया में रविवार की शाम हाईवोल्टेज तार टूटकर गिर गया था, इसकी चपेट में आकर 8 मवेशियों की मौत हो गई थी। मामले की जानकारी मिलने पर मैनपाट के जूनियर इंजीनियर कामता प्रसाद साहू अपने 2 कर्मचारी शोभित राम व घुनेश्वर के साथ मौके पर पहुंचे। इनके पहुंचते ही वहां मौजूद स्थानीय निवासी संजय यादव, सुनेश्वर, नरेश, गणेश, लालमनी, आशीष, रूपनारायण, दशरथ, रघुवर व अन्य लोगों ने मिलकर तीनों की बेदम पिटाई कर दी। इससे तीनों को काफी चोटें आईं व एक का तो सिर भी फट गया। पीडि़तों ने मैनपाट पुलिस से सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
"पीडि़तों की तरफ से लिखित शिकायत मिली है, एफआईआर पश्चात बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सुधीर मिंज
थाना प्रभारी मैनपाट,,
"लॉकडाउन होने के बावजूद कर्मचारी फिल्ड में जाकर काम कर रहे हैं, ऐसे में इस तरह से उनके साथ मारपीट किया जाना काफी निंदनीय है। इस मामले में मैंने पुलिस अधिकारियों को भी अवगत कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।
एन के सक्सेना
ईई सीएसईबी अंबिकापुर,,

