14-April-2020


मुनादी ब्रेकिंग:- किसानों के लिए राहत वाली खबर...दो बांध के लिए डेढ़ करोड़ की स्वीकृति खबर के लिए पढ़िए



प्रतापपुर मुनादी।। मुकेश गोयल की रिपोर्ट

कोरोना के बीच किसानों के लिए अच्छी खबर आई है। जल संसाधन विभाग के अंतर्गत आने वाले दो बड़े बांध की मरम्मत के साथ इसके नहरों की सफाई व सुधार के लिए लगभग डेढ़ करोड़ के टेंडर लगने वाले है, जिससे लगभग 352 हेक्टयर भूमि पर सिंचाई हो सकेगी। इससे इस बांध के आसपास गांव के किसानों को बड़ी राहत मिल सकेगी। इसके अलावा इस सत्र के बजट में चार बड़े बांध जगरनाथपुर, नवाडीह, खजूरी व रैमा को भी स्वीकृति मिल चुकी है।

जल संसाधन विभाग प्रतापपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पोड़ी व सिलौटा बांध के लिए जल्द ही टेंडर निकालने जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए प्रतापपुर जल संसाधन विभाग के एसडीओ एसबी ध्रुव ने बताया कि पिछले सत्र के बजट में पोड़ी बांध व सिलौटा बांध की मरम्मत के साथ नहर में सुधार के लिए राशि स्वीकृत हुई थी, जिसके लिए विभाग जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया आरम्भ कर देगा। उनके बतायानुसार पोड़ी बांध के लिए 85 लाख व सिलौटा बांध के लिए 65 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इन दोनों कार्य के बाद पोड़ी बांध से 240 हेक्टयर व सिलौटा बांध से 112 हेक्टयर की फसल सिंचित हो सकेगी। इन दोनों बांध की मरम्मत होने से इससे जुड़े गांव के किसानों को बेहतर लाभ मिल सकेगा। मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों बांध वर्ष 1981-82 सत्र के आसपास निर्मित किये गए थे। लगभग चार दशक पूर्व निर्मित इन बांधों से अब पानी नहरों के माध्यम से अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिसमें सुधार की काफी जरूरत थी। एसडीओ एसबी ध्रुव के अनुसार इस वर्ष के बजट में चार अन्य बड़े बांध के मरम्मत के कार्य को स्वीकृति मिल गई है। जिसमें जगरनाथपुर, नवाडीह, खजूरी व रैमा है। इसके लिए भी टेंडर की प्रक्रिया को जल्द से जल्द कराने की तैयारी की जा रही है। इन चारों बांध से लगभग 984 हेक्टयर भूमि को सिंचित किया जा सकेगा।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News