14-April-2020


मुनादी ब्रेकिंग:- जान लेने से भी नही चुकने वाले हाथ,आज उनके हाथ लोगो की जान बचाने में आगे आते दिख रहे।



अंबिकापुर मुनादी।। देवेंद्र सिंह (सरगुजा ब्यूरो)

देश में कोरोना वायरस जैसे वैश्यी महामारी से भयंकर आपदा से बचने हेतु हर तबके के लोग कर्म योद्धा के रूप में आगे बढ़कर सहयोग कर रहे हैं ऐसे में सेंट्रल जेल अंबिकापुर के बंदी भी किसी कर्म योद्धा से कम नहीं है। इनके द्वारा बनाए गए मास्क 5 और साढ़े 5 रुपए में मार्केट में सप्लाई हो रहे हैं।

विदित हो कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस जैसे गंभीर संक्रमण से इन दिनों जूझ रही है। ऐसी परिस्थितियों में एक समय जान लेने वाले हाथ आज लोगों की जान बचाने हेतु हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। जी हां, अंबिकापुर केन्द्रीय जेल के बंदी इन दिनों जेल में रहकर मास्क का निर्माण करने में जुटे हैं। ताकि दूसरों की जान की रक्षा हो सके। जेल में बंद इन कैदियों की सकारात्मक सोच से मास्क का उपयोग कर लोग लाभान्वित हो रहे हैं। लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए केन्द्रीय जेल अंबिकापुर में मास्क का निर्माण कराया जा रहा है। अब तक बंदियों द्वारा 8 हजार से ज्यादा मास्क का निर्माण बंदियों द्वारा किया गया है, जिसे शहर के विभिन्न शासकीय व निजी स्थानों में उपयोग के लिए खरीदा गया है। केन्द्रीय जेल अधीक्षक राजेन्द्र गायकवाड़ ने बताया कि अब तक सीएमएचओ कार्यालय में 3000 का आर्डर दिया गया था, जो कैदियों ने दिन रात मेहनत कर तैयार किया, मास्क सीएमएचओ कार्यालय को दिया गया है और लोग इसका उपयोग भी कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि जेल में निर्मित मास्क काफी अच्छा है। स्वयं का बना मास्क हजारों बंदी भी उपयोग कर रहे हैं। इसके अलावा जेल के कर्मचारी भी बंदियों द्वारा बनए गए मास्क का ही उपयोग कर रहे हैं।

5 प्रति नग के हिसाब से बेचा जा रहा है मास्क।
सरगुजा के केन्द्रीय जेल अधीक्षक श्री गायकवाड़ ने बताया कि जेल के बंदियों द्वारा 8 हजार से ज्यादा मास्क का निर्माण तैयार गया है। इसमें 3 हजार सीएमएचओ कार्यालय द्वारा खरीदा गया है। वहीं 8 सौ मास्क वितरित करने के लिए शहर के एक पार्षद द्वारा खरीदा गया है।
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका मांग है। 1 हजार 5 सौ रजपुरी पंचायत व 1 हजार मास्क लुण्ड्रा विकासखंड के ग्राम दोरना द्वारा खरीदा गया है। वही जेल प्रबंधन ने मास्क का दाम शासकीय कार्यालय के लिए 5 व निजी लोगों के लिए 5.50 रुपए रखा है।

8 हजार मास्क बनाने का दिया गया ऑर्डर।
केन्द्रीय जेल अधीक्षक राजेन्द्र गायकवाड़ ने बताया कि जेल के बंदियों द्वारा निर्मित मास्क की अच्छी मानक को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल द्वारा 5 हजार मास्क बनाने का ऑर्डर दिया गया है। इसे बनाने में लिए जेल के बंदी सिलाई मशीन में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News