14-April-2020


कोरोना अपडेट कटघोरा: विधायक भी आये थे कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में ..मचा हड़कम्प,विधायक ने खुद को किया आईशोलेट ,पढिये पूरी खबर



कोरबा मुनादी//

छग का हॉट स्पॉट बने कोरबा जिले के कटघोरा में कोरोना के एकमुश्त 21 मरीज मिलने के बाद प्रशासन और स्वास्थ विभाग संक्रमित मरीजों से सम्पर्क में आये एक एक लोगो की जांच पड़ताल में जुट गई है।इस बीच खबर ये आ रही है कि कटघोरा के एक संक्रमित पाली तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा के भी संपर्क में आया था लिहाजा विधायक ने अब खुद को क्योरिंटाईंन कर लिया है ।जानकारी के मुताबिक संक्रमित व्यक्ति की पहली जांच रिपोर्ट 7 अप्रैल को आई थी। तब उसमें कोविड-9 का संक्रमण नहीं मिला था। बाद में  फिर से उसकी प्रशासन ने जांच दोबारा की।जांच रिपोर्ट 12 अप्रैल को आई, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई ।राहत की बात ये है कि संक्रमित व्यक्ति से विधायल की मुलाकात 1 अप्रैल को हुई थी और 7 अप्रैल को उसका कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आया था।लेकिन बाद में जब फिर से उसका सेम्पल लिया गया तब उसमे कोरोना का संक्रमण पाया गया ।लेकिन इन सबके बावजूद एहतियात के तौर पर विधायक ने खुद को आईशोलेट कर लिया है।

आपको बता दें कि कटघोरा से अब तक कोरोना के 21 मरीज पॉजिटिव मिल चुके हैं एवं और लोगो की रिपोर्ट अभी आना बाकी है इस लिहाज से कटघोरा अभी छग का हॉट स्पॉट बना हुआ है और संक्रमित लोगो के संपर्क में आये एक एक लोगों की जांच हो रही है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News