रायपुर मुनादी।।
छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरबा जिले के कटघोरा शहर में कोरोना के दो और पॉजिटिव मरीज मिले है।एम्स के डिप्टी डायरेक्टर (एडमिन) नीरेश शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि कटघोरा में मिले मरीज में से एक महिला 50 वर्ष और एक पुरुष 40 वर्ष है।
इन लोगो 12 मार्च को इनका सैंपल लिया गया था और मंगलवार रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें से एक मरीज पहले से ही एम्स में है, जिसे उनके परिजनों के देखभाल के लिए, जबकि दूसरे मरीज को कोरबा से एम्स लाया जा रहा है।
अब प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। इसमें से 10 पहले ही ठीक होकर घर जा चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना का नया हॉटस्पॉट बनकर उभरे कटघोरा में कोरोना मरीजों का मिलना जारी है। यह कहाँ जाकर रुकेगा कहना मुश्किल है। आज ही प्रधानमंत्री ने देश में लॉक डाउन की सीमा बढ़ाकर 3 मई तक किया है।

