जशपुर मुनादी।।
जशपुर जिले के नगर पंचायत बगीचा के एल्डरमैन नासिर अली नासिर इंजीनियरिंग एंड वर्क बगीचा के द्वारा नगर पंचायत बगीचा में नोबेल को रोना वायरस के संक्रमण एवं बचाव हेतु पैर से चलने वाला वाशबेसिन सहयोग के रूप में प्रदान किया गया है बेसिन में उपयोगकर्ता को किसी भी प्रकार से हाथों को प्रयोग नहीं करना पड़ता इस वाश बेसिन में हैंड वास पैर से दबाने पर निकलता है व नल में पानी पैर से दबाने पर निकलता है उक्त पैर से चलित वाश बेसिन का उपयोग नगर पंचायत बगीचा क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर किया जाएगा श्री नासिर अली जी के द्वारा किये गये सहयोग को मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा आभार प्रकट किया गया है सी एम ओ नगर पंचायत बगीचा द्वारा बताया गया कि इस आपदा के समय पर नागिरकों की सुरक्षा के लिए नगर पंचायत बगीचा के समस्त जनप्रतिनिधि का पूर्ण सहयोग मिल रहा है और नगर पंचायत बगीचा के सभी कर्मचारी पूरे मेहनत लगन से कार्य कर रहे है cmo द्वारा निवेदन किया गया है कि सफाई कर्मचारियों को सोसल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए डोर टू डोर कचरा प्रदान करेंगे।

