बिलासपुर मुनादी।।
कोरबा जिले के हॉटस्पॉट शहर में इन दिनों लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जिसको लेकर शासन प्रशासन के द्वारा पूरे कटघोरा शहर को सील कर दिया गया है। इसी बीच कुछ लोग दूसरों के जान को खतरे में डालकर वहां से भाग दूसरे जगह घूम रहे हैं।
दरअसल कोरबा से दो युवक आज सुबह चोरी-छिपे भागकर बिलासपुर के सीपत पहुंचकर यहां आइसोलेट होने के बजाय वे इधर-उधर घूम कर मजे कर रहे थे। जिसकी सूचना आसपास के लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ धारा 188 के तहत कार्यवाही की है। यह दोनों युवक कोरबा के ट्रांसपोर्टनगर में रहते हैं और कुकदा गांव के निवासी हैं। दोनों आज सुबह ही अपने गांव पहुंचे और यहां घूम रहे थे। इन दोनों युवक की पहचान बरसाती लाल साहू 38 वर्ष और सुशील दास महंत 25 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ करने पर पता चला कि बिना अनुमति के कोरोना संक्रमित जिले से भागकर यहां आए हुए थे।

