जशपुर मुनादी।।
लॉक डाउन के दौरान गश्त कर रहे एक पूलिस के जवान को घेर कर लात घुसो से पीटने और वर्दी फाड़ देने का मामला सामने आया है ।घटना बीते 12 अप्रैल की रात्रि करीब साढ़े 8 बजे तब घटित हुई जब दोकडा पूलिस चौकी में पदस्थ जवान अमृत तिर्की मोटर साइकिल में अकेले गश्त कर रहा था और गश्त करते करते सुइया टोली की ओर जा रहा था तभी बगिया के चक्रधर नगर चौक के पास अवधेश चौहान अपने एक और साथी के साथ मोटरसाईकिल से ओवर टेक करके उसे रोक दिया और यह बोलकर गाली बकने लगा कि मछली मारने वालो को क्यों नही पकड़ते केवल घूमने वालों को क्यों पकड़ते हो ।गाली सुनकर सैनिक को बुरा लगा और जब उसने गाली का प्रतिकार किया तो आरोपी साथी के साथ उसे लात घुसो से पीटने लगा इस दौरान सैनिक की वर्दी भी फट गया।तभी सैनिक बगिया की ओर भागने लगा और जब जोर से चिल्ल्या तो आस पास के इलाकों में गश्त कर रहे और जवान भी आ गए तबतक आरोपी भाग चुके थे।
सैनिक द्वारा दोकडा चौकी में मामला दर्ज कराया गया और दोनो आरोपी जेल भेज दिए गए ।


