जशपुर मुनादी//
बीते 24 मार्च से देश भर में लागू लॉक डाउन के दौरान जशपुर जिले के विभिन्न भागों में फंसे प्रवासी मजदूरो पर अब सियासत शुरू हो गयी।भाजपा सांसद व भाजपा नेताओं के द्वारा राहत शिविर में ठहरे प्रवासी मजदूरों को उनके गृह निवास भेजने को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया में दिए जा रहे बयानों के बाद कुनकुरी के काँग्रेस विधायक यू डी मिंज ने मुनादी डॉट कॉम को दूरभाष पर बताया कि केंद्र में भाजपा की सरकार है और जिले की सांसद केंद्र की सत्तारुद्ध पार्टी भाजपा से हैं।सांसद को केंद्र सरकार और जिन राज्यों के मजदूर यहाँ फंसे हैं उन राज्यों के सरकारों से बात चीत कर उन्हें उनके गृह निवास भेजने की त्वरित पहल करनी चाहिए ।जिले के झारखण्ड सीमा लोदाम और उड़ीसा सीमा लावाकेरा के अलावे कई जगहों पर एहतियात के तौर पर मजदूरो को रखा गया है जो विभिन्न प्रान्तों से है।कईयों के क्योरोंटिन की अवधि पूरी हो गयी है तो राहत केंद्रों में 25 दिनो से मजदूर ठहरे हुए हैं और वे घर जाना चाहते हैं ।उन्होंने कहा-सांसद से मेरा करबद्ध निवेदन है कि राज्य सरकरो और केंद्र सरकार से बात चीत करके सांसद उन मजदूरो को उनके गृह ग्राम भेजने की पहल करें ।केवल आश्वासनों से कुछ नही होने वाला उन्हें भेजने के लिए जमीनी प्रयास जरूरी है। यू डी मिंज लॉक डाउन के दौरान लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं इसी क्रम में गुरुवार को झारखण्ड सीमा से लगे दुलदुला क्षेत्र के सीमावर्ती गावों में उनका उनका दौरा कार्यक्रम था।उन्होंने बताया की प्रवासी मजदूरो के लिए हमारी सरकार संवेदनशील है और उन्हें यहाँ किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए हर संभव कोशिश कर रही है ।पंचायत स्तर पर उनके रहने खाने के बेहतर इंतज़ाम किये गए हैं ।प्रदेश सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ उनका ख्याल रख रही है उसी तरह केंद्र के नेता और स्थानीय सांसद को भी अपनी जिम्मेदारी का निर्व्हांन करते हुए उन्हें घर भेजने का प्रयास करना चाहिए ।


