जशपुर मुनादी।।
जशपुर जिले की तपकरा पूलिस बीते 2 घण्टो से एक सख्श को किसी तरह गिरफ्त में लेने के फिराक में है और वो सख्श है कि पूलिस के हाथ नही लग रहा ।दरअसल यह सख्श चारपहिया वाहन आर्टिका में सवार है और एक मैदाननुमा खेत मे काफी स्पीड से चक्कर लगा रहा है।और जोर जोर से आवाज भी लगा रहा है।
बताया जा रहा है कि वह उड़ीसा का रहने वाला है और वह झारखण्ड के बॉर्डर की ओर से सिंगिबहार तरफ आ रहा था।इसी बीच जब पूलिस वालों ने बॉर्डर पर उसकी जाँच शुरू की तो वह पुलिसवालों को ठेंगा दिखाकर भाग गया ।उंसके साथ मे उसकी पत्नी और बच्चे भी सवार थे जिन्हें दाईजबहार के पास मेन रोड पर उतार दिया और गाड़ी को सीधे खेत मे ले गया तभी से वह मौत का कुआं के स्टाईल काफी स्पीड से गाड़ी का चक्कर लगा रहा है और पुलिसवालों सहित इलाके के लोग उसका तमाशा देख रहे है।
तपकरा पूलिस की टीम मौके पर पहुँची हुई है और उसे अपने गिरफ्त में लेने उसे समझाने बुझाने की कोशिश कर रही है लेकिन वो समझने को तैयार नही है।

