रायपुर मुनादी।।
केंद्र और राज्य सरकार के बीच कोटा राजस्थान से बच्चों को छत्तीसगढ़ लाये जाने संबंधी मामलों में माथा पच्ची के बाद अंततः छत्तीसगढ सरकार ने केंद्र से बात कर मामले का हल निकाल लिया और अब कोटा से छत्तीसगढ़ के छात्रों को वापस लाने के लिए बसों को भेजने का काम भी शुरू हो गया है। इस आशय की जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी है।
कोटा में छत्तीसगढ़ राज्य के करीब 800 बच्चों के फंसे होने की जानकारी कुछ दिन पहले सामने आई थी। हालांकि यह संख्या कम या ज्यादा भी हो सकती है क्योंकि कई बच्चे इंडिविजुअल पास लेकर वहां से निकल भी चुके हैं। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से उन तमाम अभिभावकों के चेहरे पर रौनक लौटने की उम्मीद है जिनके बच्चे वहां फंसे हुए हैं।

