जशपुर मुनादी//
पिछले 3 घण्टो से पूलिस के नाक में दम कर देने वाले सिरफिरे युवक को पूलिस ने अंततः गिरफ्त में ले ही लिया।युवक पूलिस के गिरफ्त में आने के बाद भी खुद के बारे में सही जानकारी नही दे रहा है कि वह जा कहाँ रहा था और उसके जाने का उद्देश्य क्या था। पूलिस युवक को हिरासत में लेकर अभी भी पूछ ताछ कर रही है साथ मे उन्हें भी तपकरा थाना लाया गया है जो युवक के साथ थे जिन्हें वो गाड़ी से उतारकर तमाशा कर रहा था ।अभी तक हुई पूछ ताछ में युवक झारसुगड़ा उड़ीसा का बताया जा रहा है ।2 दिन पहले उसने कुनकुरी एसडीओपी मनीष कुंवर से जशपुर आने की अनुमति फोन पर मांगा था लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए एसडीओपी ने उसे आने से मना कर दिया था।
लेकिन इंनके मना करने के बावजूद आज वो अपनी पत्नि व एक रिश्तेदार महिला और बच्चे के साथ लावाकेरा के रास्ते तपकरा की ओर आने की कोशिश कर रहा था लेकिन लावाकेरा बैरियर में तैनात जवानों ने उसे रोक दिया तो वह रास्ता बदलकर सिंगी बहार की ओर से प्रवेश करने लगा लेकिन सिंगिबहार में भी जवानों की तैनाती थी जिसे देखकर वह चारपहिया वाहन आर्टिका को जोर से भगाने लगा और दईज बहार के पास अपनी पत्नि और रिश्तेदार महिला को सड़क पर ही उतार दिया और मौत का कुआं के स्टाईल गाड़ी जोर जोर से घूमाने लगा ।तभी तपकरा पूलिस भी आ गयी और आस पास के लोग भी इकट्ठे हो गए ।करीब 3 घण्टे तक पुलिस उसे समझाती रही लेकिन वो तमाशा बंन्द करने के बजाय तमाशा जारी रखा ।आखिर में कुंनकुरी एसडीओपी मनीष कुंवर ने मोर्चा सम्हाला और तपकरा थाना प्रभारी बीएन शर्मा के साथ मिलकर उसे अपने गिरफ्त में ले लिया।
थाना प्रभारी बीएन शर्मा ने बताया कि अभी पूछ ताछ की जा रही है और उसे स्वास्थ परीक्षण के लिए अस्पताल लाया गया है।

