24-April-2020


ब्रेकिंग जशपुर :लॉक डाउन में पूलिस की बड़ी कार्यवाही ,नशीली दवाओं का बड़ा खेप पकड़ाया, लाखों रुपये का



जशपुर मुनादी//

जशपुर - कोरोना लॉकडाउन की आड़ में दवाई की शक्ल में नशे का बड़ा कारोबार चल रहा है । कफ सीरप Rc -Kuff प्लस की बड़ी खेप पकड़ने में पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी है । पुलिस इस मामले का खुलासा 4 बजे कांसाबेल थाने में करेगी ।

इससे पहले मुनादी डॉट कॉम को पुलिस सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार नशे के सौदागर लॉकडाउन के कारण शराब दुकानों के बन्द होने से सरगुजा के बाद जशपुर के नशेड़ियों को इस कफ सीरप के जरिये गिरफ्त में लेने का ब्लू प्रिंट बनाकर बैठे थे । इससे पहले ही कुनकुरी टीआई के मुखबिर ने इनके प्लान पर पानी फेर दिया । तकरीबन 9 लाख ₹ की ब्लैक मार्केट कीमत की सीरप बरामद हुई है । ज्यादा जानकारी अब पुलिस के खुलासे के बाद ही आप तक मुनादी डॉट कॉम पहुंचाएगा । बने रहिए -








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News