24-April-2020


ब्रेकिंग जशपुर :बिजली अधिकारी ने कहा-लगेंगे पूरे 5 हजार ,ग्रामीण ने कहा-हां, दूंगा आदमी भेजो ,अब ऑडियो हो गया वायरल, सुनिए ऑडियो



जशपुर मुनादी।।

जशपुर के बिजली विभाग में भ्र्ष्टाचार और मनमानी पूरे चरम पर है ।इसका ताजा नमूना एक वायरल हो रहे ऑडियो में सुनने को मिल रहा है।इस ऑडियो में विभाग का एक अधिकारी आंधी तूफान में गिरे बिजली खंभे को गाड़ने के लिए 5 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। ऑडियो की पड़ताल करने पर पता चला कि जशपुर के अंकिरा का रहने वाला ग्रामीण कोतबा के जे ई से दो दिन पहले आये आंधी तूफान में गिर चुके बिजली खम्भा गड़वाने की बात कर रहा है इसके बदले में जे ई साहब ग्रामीण से 5000 रुपये की मांग करते सुनाई दे रहे हैं। हांलाकि ये ऑडियो कितना असली है इसकी पुष्टि नही हो पाई है लेकिन सोशल मीडिया में यह ऑडियो जोर से वायरल हो रहा है

आप भी सुनिये ऑडियो-

https://youtu.be/Smhhzzbf-rA








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News