24-April-2020


Munaadi Big Breaking- जिले में गुटखा, तम्बाकू एवम गुड़ाखु के क्रय विक्रय पर लगी रोक, बेचने वालों पर होगी कार्रवाई



रायगढ़ मुनादी।।

कलेक्टर यशवंत कुमार ने आदेश जारी कर संपूर्ण रायगढ़ जिले में गुटका, तम्बाकू एवं गुड़ाखु के क्रय-विक्रय पर तत्काल रोक लगा दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा, जो दिनांक 03 मई 2020 या आगामी आदेश जो पहले आये तब तक प्रभावशील रहेगा। इस आदेश का उल्लंघन किये जाने पर धारा 188 भा.द.वि. के तहत कार्यवाही की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूएचओ के अनुसार कोरोना वायरस एक संक्रामक बीमारी है। जो विश्व के विभिन्न देशों में कुछ ही हफ्तों में महामारी का रूप ले रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह तथ्य परिलक्षित है कि कोरोनावायरस के पीड़ित व संदेही से दूर रहने व संगरोध की सख्त हिदायत है। प्रायः देखने में आता है कि लोगों के द्वारा गुटका तंबाकू का सेवन कर सार्वजनिक स्थल पर थूक दिया जाता है जिससे संक्रमण बढ़ने का खतरा होता है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News