24-April-2020


Munaadi Breaking - दुधमुंही बच्ची को उसकी बड़ी मां ने बेदर्दी से मार डाला, पानी टंकी में पाई गई थी लाश, कारण बस ये था, कि .......पुलिस ने किया मामले का खुलासा



रायपुर मुनादी।।

राजधानी रायपुर पुलिस ने शुक्रवार को एक वर्षीय दूधमुंही बच्ची को पानी टंकी में डालकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला मृतक बच्ची की बड़ी माँ है और उसी ने उस बच्ची की हत्या की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला राजेश्वरी साहू पति अनुज साहू, निवासी टेमरी माना कैम्प रायपुर की रहने वाली बताई गई है। आरोपी महिला रिश्ते में दुधमुँही बच्ची की रिश्ते में सगी बड़ी माँ है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को थाना माना कैम्प क्षेत्रांतर्गत टेमरी स्थित अपने ही मकान के पानी टंकी में हत्या की घटना को अंजाम दिया था।

आरोपी महिला ने अपने मकान के छत में स्थित पानी टंकी में एक वर्षीय दूधमुंही गीतांजली साहू को डालकर उसकी हत्या की थी। महिला ने दूधमुंही बच्ची को जीवित ही सोते हुये स्थिति में डाल दिया था और पानी की टंकी को ऊपर से लकड़ी के गुटके से ढक्कन से बंद कर दिया था।

आरोपी महिला

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला संतान प्राप्ति नहीं होने से द्वेष व जलन की भावना से क्षुब्ध होकर दूधमुंही बच्ची की हत्या कर दी थी। महिला संतान प्राप्ति के लिए अपना ईलाज भी करा रही थी।

पुलिस ने भादवि. की धारा 302 के तहत हत्या मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पुलिस उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News