रायपुर मुनादी।।
छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों ले इलाज में लगे एक नर्सिंग स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। इस स्टाफ के बारे में बताया जा रहा है कि स्टाफ हालांकि पिछले 15 दिन से क्वारंटाइन में था। जब इसकी टेस्टिंग की गई तो आज उसका रिजल्ट पॉजिटिव पाया गया। कोरोना मरीज AIIMS रायपुर के कोरोना वार्ड में पदस्थ थे।
AIIMS रायपुर के नर्सिंग अधिकारी शुक्रवार को COVID 19 परीक्षण में पॉजिटिव पाए गए हैं। यह अधिकारी COVID वार्ड में तैनात था। वह 10 दिनों की ड्यूटी के बाद 14 अप्रैल से क्वारेनटाइन में थे। एम्स के PRO शिव शर्मा ने इस जानकारी की पुष्टि की है।

