सेंट्रल डेस्क मुनादी।।
मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंत कुमार चक्रवर्ती की आज मुम्बई में निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे । वे वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। बताया जाता है कि उनकी मौत किडनी फेलियर से हुई है। वे उस समय मिथुन चक्रवर्ती के छोटे बेटे के पास थे जहां उनकी मौत हो गई।
मिथुन चक्रवर्ती अपने पिता के अंतिम संस्कार में हिस्सा भी नहीं ले सके क्योंकि वे देश मे लॉक डाउन के कारण बंगलुरू में फंसे हुए हैं। इसलिए वे वहां नहीं पहुंच पाए। PTI ने बताया कि निमिष चक्रवर्ती ने के अनुसार वे वहां पहुंचने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सफल नहीं हुए। इस आशय का ट्वीट बंगाली एक्ट्रेस ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने भी की है।

