रायपुर मुनादी।।
कल AIIMS के नर्सिंग स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आज AIIMS में भर्ती 2 और मरीज ठीक हो गए हैं। दो बार उनके कोरोना नेगेटिव टेस्टिंग आने के बाद उन्हें AIIMS से डिस्चार्ज किया जा रहा है। अब छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या 5 बची है।
छ्त्तीसगढ़ में लगातार मरीज ठीक हो रहे हैं। 36 में से अबतक 31 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। अब मात्र 5 मरीजों का ही इलाज AIIMS में चल रहा है।

