25-April-2020


Munaadi Breaking - लॉक डाउन में रियायत की खबर से राहत तो मिली लेकिन यहाँ फंस गया पेंच ! अधिकारियो ने बतायी ये बात……कम से कम यहां तो अभी कुछ नही होने वाला…पढ़िये पूरी खबर



रायगढ़/ जशपुर मुनादी।।

केंद्र सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी में भले ही कई सारी रियायतों की खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही हों लेकिन राज्य के अन्य जिलों में फिलहाल इस एडवाइजरी का प्रभाव शून्य है। सोशल मीडिया में केंद्र सरकार गृह मंत्रालय द्वारा जारी नए एडवाइजरी वायरल होने की खबर पढक़र भले ही राहत मिल रही हो लेकिन रेड और ऑरेंज जोन से घिरे ग्रीन जिला जशपुर में इसका कोई असर नही होने वाला ।प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो गृह मंत्रालय की एडवाइजरी जरूर आयी है लेकिन राज्य शासन या जिला प्रशासन से अब तक लॉक डाउन में रियायत को लेकर कोई संसोधित नियम जारी नही होने के चलते सब कुछ वैसा ही रहेगा जैसा पूर्व में था। हां, ये अनुमान जरूर लगा सकते है कि जल्द ही गृह मंत्रालय की एडवाइजरी पर राज्य शासन या जिला प्रशासन लॉक डाउन में रियायत को लेकर नया आदेश जारी कर सकता है।

आपको बता दें कि जशपुर जिले में अबतक कोरोना पॉजिटिव का कोई भी केस नही आया है इस लिहाज से जशपुर ग्रीन जिले की श्रेणी में आता है लेकिन जशपुर जिला झारखण्ड और उड़ीसा प्रान्त की सीमाओं से घिरा हुआ है जहाँ कोरोना वायरस के कई मरीज मिल चुके हैं।जशपुर जिले का पड़ोसी राज्य उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले की बात करें तो यहां भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि पड़ोसी राज्य झारखण्ड के गुमला और सिमडेगा भी कोरोना के मरीज मिल चुके हैं ।सुंदरगढ़ हो ,गुमला हो ,सिमडेगा हो या झारखण्ड का हॉट स्पॉट राँची हो इन जगहों से जशपुर जिला काफी जुड़ा हुआ है इसलिए एहतियात एहतियात बरतते हुए स्थानीय प्रशासन फूंक फूंक कर कदम बढ़ा रहा है।

इसी तरह रायगढ़ जिले में भी जब तक राज्य शासन का निर्देश नहीं आ जाता तब तक इस अडवाइजरी को लागू नहीं किया जा सकेगा। गृह मंत्रालय से जारी हुआ अडवाइजरी पर राज्य सरकार स्थानीय परिस्थियों के अनुसार निर्णय लेगी और कलेक्टर को निर्देश जारी होंगे इसके बाद जिले के हिसाब से यह निर्देश स्थानीय कलेक्टर देखेंगे और वहां की परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेंगे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News