जशपुर मुनादी।।
लॉक डाउन में रियायत की खबर सुनकर बाईक पर तफरी करने निकले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही शुरू हो गयी है।जशपुर जिले के फरसाबहार में बाईक पर डबल सवारी घूम रहे दो दर्जन से ज्यादा लोगों के विरुद्ध कार्यवाही हो चुकी है और भी कार्यवाही जारी है ।
तहसीलदार फरसाबहार लक्ष्मण राठिया ने बताया कि प्रशासनिक अमले के द्वारा दू पहिया वाहनों पर दो सवारीयों पर जोरदार कार्यवाही जारी है । कलेक्टर जशपुर के आदेशानुसार दुपहिया वाहनों पर एक से अधिक सवारी बैठने के अलवा 200रु , सार्वजनिक जगह पर थूकने पर 100रु , सार्वजनिक जगह पर मास्क न लगाने पर 100 रु , सोशल डिस्टेंस का पालन न करने पर 500रु का अर्थदंड लगाया गया है जिसका किसी के भी द्वारा उललंघन किये जाने पर प्रशासन द्वारा कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।

आपको बता दें कि आज सुबह से सोशल में लॉक डाउन में भारी रियायत की खबर आ रही थी ।इस खबर के आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने सुबह ही स्पष्ट कर दिया था कि जशपुर कलेक्टर के आदेश के बाद ही रियायत दी जाएगी ।प्रशासन के इस संदेश को मुनादी डॉट कॉम ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

