पत्थलगांव से अतुल त्रिपाठी//बबलू तिवारी
कोरोना संक्रमण के लॉकडाउन के दौरान सुबह के समय बहुत से नागरिक कानून को दरकिनार कर बिना मास्क और सुरक्षा के बेख़ौफ सड़कों पर घूम रहे हैं वहीं इसके निदान के लिए लगातार पुलिस की टीम सुबह से शाम तक सड़कों पर घुमकर कार्रवाई करती नजर आ रही है न कोई फटकार और न कोई बल प्रयोग … पुलिस द्वारा बकायदा कानून और नियम तोड़ने वालों से शारीरिक योग कराकर उन्हें समझाइस दी जा रही है जिसके लिए एसडीओपी योगेश देवांगन,,टीआई संतलाल आयाम,,एसआई भास्कर शर्मा,,जीवनाथ गिरी,,नसरुद्दीन,, सतरंज,,पाटले सहित सभी पुलिस की टीम कोविड 19 से निपटने लगातार जनहित कार्य कर रही है ।
एसडीओपी योगेश देवांगन ने बताया कि लाकडाउन का सख्ती से पालन हो इसके लिए पुलिस तत्पर है उन्होंने बताया कि लाकडाउन तोड़ने वालों के लिए नए तरीके निकाले गए हैं ताकि आदतों में बदलाव लाया जा सके और इस महामारी से लड़ा जा सके श्री देवांगन ने कहा कि लगातार इसके लिए लोगों से अपील जारी है बावजूद कई लोग सुधरना नही चाहते इसलिए नित नए कदम उठाने पड़ते हैं।
देखें वीडियो………

