25-April-2020


देखिये वीडियो:सांसद के पहुँचते ही ग्रामीणों ने रोया ये दुखड़ा,सांसद ने कहा-फिक्र मत कीजिये सब हो जाएगा……. पढ़िये पूरी खबर और जानिए ग्रामीणों ने क्या सुनाया…..



जशपुर मुनादी।।

अभी 2 दिन पहले जशपुर जिले के पत्थलगाँव क्षेत्र में हुई भयानक ओलावृष्टि के बाद हुए भारी नूकसान का जायजा लेने भाजपा सांसद गोमती साय ,जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत उपाध्यक्ष की टीम पत्थलगांव क्षेत्र पहुँची।इन्होंने पत्थलगाव क्षेत्र के
कोतबा- घोघरा, फरसाटोली, कर्राबेवरा, झिमकी, महेशपुर, विरिमडेगा, लुड़ेग सहित दर्जनों ग्राम पंचायतो का दौरा कर ग्रामीणों का दर्द सुना ।सांसद और जिलापंचायत अध्यक्ष में बताया कि ओलावृष्टि के कारण क्षेत्र के कई घरों को भारी नूकसान हुआ है और उनके नूकसान की भरपाई के लिए ककेक्टर जशपुर,पत्थल गाँव एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों से चर्चा करने के बाद ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के माध्यम से हर संभव मदद करने का भरोसा दिया गया है ।उन्होंने कहा कि पूरे देश मे कोरोना संकट के चलते लॉक डाउन लागू है उपर से ग्रामीणों पर कुदरत की मार ,ऐसे में हमे भी इनकी मदद के लिए घरों से निकलना पड़ा ।

https://youtu.be/N79WXS0kW7Y


आपको बता दें कि 2 दिन पहले पत्थलगाँव क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि हुई थी जिसके चलते दर्जनों गाव प्रभावित हुए तो कईयों के घर के छप्पर तक गायब हो गए है। यह बताना भी जरुरी है कि लॉक डाउन काल मे जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष और सांसद लगातार संयुक्त रूप से जिले भर का दौरा कर रहे हैं ।बीते दिनों लावाकेरा में ठहरे प्रवासी मजदूरो से मिलने के बाद भाजपा नेत्रियाँ का दो दिन बाद लोदाम में ठहरे प्रवासी मजदुरो के राहत केंद्र का दौरा हुआ और आज इन नेत्रियाँ की जोड़ी पत्थलगाँव क्षेत्र का दौरा कर रही है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News