25-April-2020


Munaadi Breaking - इस दंपत्ति पर लिपिक को ब्लैकमेल कर पांच लाख रकम मांगने और न देने पर वीडियो वायरल करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी ने कहा…….. पढिये पूरा मामला



रायगढ़ मुनादी।।

खरसिया के भूपेन्द्र वैष्णव एवं उसकी पत्नी आरती वैष्णव पर महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक ग्रेड-01 के पद पर कार्यरत खिलावन सिंह राठौर पिता स्व0 श्याम सुंदर राठौर निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नं. 07 खरसिया द्वारा बीते रात पुलिस चौकी खरसिया में लिखित आवेदन देकर चरित्र हत्या करने की धमकी देकर 02 लाख रूपये मांगने तथा नहीं मिलने पर अपनी बनाई एक विडियो वायरल कर छवि-धूमिल करने के संबंध में आवेदन दिया गया है । दूसरी ओर आरोपी दंपत्ति ने मुनादी से कहा है कि जिस समय का जिक्र आवेदन में हैं मैं उस समय खरसिया चौकी में था। बहरहाल इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए FIR दर्ज कर लिया है। अब इस दंपत्ति पर गिरफ्तारी की तलवार भी लटकने लगी है।

रिपोर्टकर्ता खिलावन सिंह राठौर के अनुसार 21 अप्रैल की रात्रि में चौकी पुलिस खरसिया स्टाफ द्वारा इनके मोहल्ले पुरानी बस्ती में जुआ फड़ पर दबिश देकर जुआडियों को पकड़कर ले गए थे । पुलिसवालों के जाने के तुरंत बाद रात्रि लगभग 11:00 बजे खरसिया काली मंदर के पास रहने वाले भूपेन्द्र वैष्णव और उसकी पत्नी आरती वैष्णव घर में आकर बोले की तुम्हारे मोहल्ले में तुम लोग जुआ खेल रहे थे । तुम दो लाख रूपये हमें दो नहीं तो तुम्हारा व तुम्हारा पुत्र का नाम भी इस प्रकरण में जोडवाकर तुम्हे बदनाम कर देगें, तुम कहीं भी मुंह दिखाने लायक नहीं होगे और साथ ही तुम्हारे नौकरी पर भी आंच आयेगी । तब घर के लोगों ने दोनों तुरंत घर से बाहर निकलो कहकर भगाये । जाते-जाते भूपेन्द्र वैष्णव और उसकी पत्नी आरती वैष्णव ने जान से मारने की धमकी देते हुए झूठा बालात्कार केस में फंसाने की धमकी दिये । 22 अप्रैल को खिलावन सिंह राठौर को पता चला कि भूपेन्द्र वैष्णव एवं उसकी पत्नी आरती वैष्णव झूठी खबरें सोशल मिडिया पर वायरल कर इन्हें बदनाम कर छवि धुमिल करने के लिए यह कार्य किया गया ।

रिपोर्टकर्ता ने यह भी बताया कि इसके पहले राठौर भवन पुरानी बस्ती खरसिया में मार्च 2020 में मुख्यमंत्री कन्या दान सामुहिक विवाह को लेकर भूपेन्द्र वैष्णव व आरती वैष्णव द्वारा कहा गया था कि “ खरसिया में गुपचुप तरीके से शादी कराकर शादी में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है हम लोगों को निमंत्रण क्यों नही दिये, 05 लाख रूपये तुरंत दो नहीं तो विभाग के साथ-साथ तुमको बदनाम कर दूंगा तुम्हारा नौकरी खा जाऊंगा। ” इस प्रकार की उनकी हरकतों से क्षुब्ध होकर खिलावन सिंह राठौर द्वारा 24 अप्रैल को चौकी खरसिया में आवेदन दिये जाने पर आरोपी भूपेन्द्र वैष्णव व आरती वैष्णव निवासी काली मंदिर खरसिया के विरूद्ध अपराध क्रमांक 220/2020 धारा 451, 384, 387, 506(B), 120(B), 34 IPC दर्ज किया गया है । आज सुबह इस प्रकरण के प्रार्थी व गवाहों का जे.एम.एफ.सी. न्यायालय खरसिया में कलमबद्ध ब्यान (धारा 164 CrPC) कराया गया है ।

इसके पूर्व जिले के विभिन्न थानों में भूपेन्द्र वैष्णव के विरूद्ध 07 अपराध दर्ज होने की बात पोलिवे द्वारा कही गई है। इन मामलों में अपराध दर्ज कर चालान किया गया है । साथ ही खरसिया पुलिस द्वारा वर्ष 2011 में भूपेन्द्र वैष्णव को 04 बार 110 CrPC की कार्यवाही की गई है ।

उसकी पत्नी आरती वैष्णव के विरूद्ध भी 03 अपराध जिसमें विशेष वर्ग की महिला के आफिस में जाकर बलवा सहित लूट करने, आमजन से गाली गलौच करने एवं जातीय हिंसा फैलाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर विडियों वायरल करने का अपराध दर्ज किया गया है, जिसमें आरती वैष्णव की चालान हुई है ।

इसके अलावा समय-समय पर दोनों के विरूद्ध खरसिया पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है । वर्तमान में दोनों के विरूद्ध पुलिस मुख्यालय एवं अन्य वरिष्ठ कार्यालयों से 20 गंभीर शिकायतें मिली हैं । ये शिकायतें अभी पुलिस जांच प्रक्रिया में हैं, जिनके सिद्ध होने पर दोनों पति-पत्नी की मुश्किेलें और बढ़ सकती है। आज खरसिया पुलिस द्वारा प्रकरण में प्रार्थी और गवाहों के कलमबद्ध ब्यान कराये गये हैं जिससे ऐसा लगता है कि दोनों को अब राहत मिलने वाली नहीं है । टी.आई. खरसिया निरीक्षक एस.आर. साहू ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरूद्ध साक्ष्य पुख्ता किये जा रहे हैं, दोनों को शीघ्र गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जावेगा ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News