प्रतापपुर मुनादी ।।
ग्राम पोड़ी में निवास करने वाले दिव्यांग भोला यादव के परिवार की दयनीय स्थिति की जानकारी होने पर आज महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी सरिता सिंह ने स्वयं उसके घर जाकर उन्हें राशन उपलब्ध कराया। सेमराखुर्द ग्राम पंचायत के अंतर्गत ग्राम पोड़ी निवासी भोला यादव स्वयं दिव्यांग होने के साथ उसकी पत्नी सरस्वती देवी भी दिव्यांग है। जबकि बेटी मानसिक रोग के कारण चलने में असमर्थ है। दिव्यांग भोला यादव की स्थिति की जानकारी जब सोशल मीडिया में आनी शुरू हुई तो उसकी मदद के लिए कुछ लोग सामने आकर इस परिवार की मदद कर रहे है। आज प्रतापपुर महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी सरिता सिंह को इसकी जानकारी हुई तो वे खुद पोड़ी उनके घर पहुंचकर उन्हें राशन की सामग्री उपलब्ध कराई।

