रायगढ़ मुनादी।।
रायगढ़ के नगर निगम आयुक्त को लेकर खबर आ रही है कि आयुक्त राजेन्द्र गुप्ता बिना किसी को बताए दूसरे जिले चले गए हैं। जबकि पूरा जिला सील है और रायगढ़ में एक अधिकारी पर दूसरे जिले जाने के कारण कार्रवाई भी हो चुकी है बावजूद इसके निगम आयुक्त का गायब हो जाने की खबर आश्चर्यजनक है। हालांकि इस मामले में कलेक्टर यशवंत कुमार ने मुनादी को कहा है कि मुझे भी इसकी सूचना मिली है इस बात की जांच करवाई जा रही है।
इससे पहले एक नाप तौल निरीक्षक के ऊपर दूसरे जिला जाने के कारण कार्रवाई हो चुकी है। उनके ऊपर FIR भी दर्ज हो चुकी है। कि बार इस तरह की खबरे सोशल मीडिया में आयी है कि अधिकारी दूसरे जिले जा रहे हैं लेकिन जानकारी कन्फर्म नहीं होने से कोई कार्रवाई नहीं होती। लेकिन नगर निगम आयुक्त राजेन्द्र गुप्ता के मामले में कलेक्टर ने संज्ञान ले लिया है और जांच भी शुरू कर दी है।

