26-April-2020


MUNAADI BREAKING कोरोना नही यहाँ इस बात से मची है तबाही ,दर्जनों गाँव गिरफ्त में ,प्रशासन एलर्ट ,पहुँचा प्रभावितो के गाँव, स्थानीय विधायक ने भी ….. पढ़िये पूरी खबर,देखिये वीडियो



जशपुर मुनादी।।

कोरोना संकट से जूझ रहे जशपुर में इन दिनों आफत की बारिश शुरु हो गयी है।बीते कुछ दिनों से जिले के कई इलाकों में प्रकृति ने ऐसा आसमानी कहर बरपाना शुरू कर दिया है कि लोग कोरोना संकटकाल में बेघर होने पर भी मजबूर होने लगे हैं।बीती रात फरसाबहार इलाके में आसमानी ओले ने कई घरों की छतें उड़ा दी तो कईयों के घर भी टूट गए जबकि किसानों द्वारा लगाई गई सब्जी की फसलें तबाह हो गयी ।

https://youtu.be/wmoe05hIQRY

जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात कोतबा इलाके के जमझोर की ओर से शुरू हुआ ओले का कहर रात 11 बजे तक फरसाबहार के दर्जन भर गाँव को अपने चपेट में ले लिया ग्रामीणों का कहना है कितकरीबन 45 मिनट तक आसमान से ओले घरों,घर के बाहर रखे वाहनो और खेल में लगी फसलों पर कहर बनकर टूटते रहे और तबाही के लिए इतना समय काफी था।ग्रामीणों के द्वारा यहां तक सूचना दी जा रही है कि फरसाबहार के पेटामरा इलाके में सैंकड़ो मेढ़क तक मर गए हैं ।

फरसाबहार के नायब तहसीलदार सुनील गुप्ता एवं तहसीलदार लक्ष्मण राठिया ने बताया कि करीब आधे दर्जन गाँव मे ओला गिरने के चलते भारी नूकसना की सूचना उन्हें मिली है और वे मौके के लिए पूरी टीम गाँव पहुंच चुकी है और ग्रामीणों को एल्वेस्टस,त्रिपाल एवं राशन की व्यवस्था की जा रही है।जबकि कुनकुरी क्षेत्र के विधायक यू मिंज ने मुनादी डॉट कॉम को बताया कि फरसाबहार के अम्बाकछार,सीमाबारी सहित कई गाँवों में दर्जनों लोगों के घरों के छत गायब हो गए है और यहां भारी तबाही हुई है ।उन्होंने बताया कि कि कुछ गावों में ईंट के साइज के ओले गिरने के चलते कई घर विध्वंश हो गए हैं ।ग्रामीणों की सूचना पर उन्होंने फरसाबहार तहसीलदार सहित समस्त प्रशासनिक अमले को अलर्ट कर दिया है और प्रशासनिक अधिकारी गाँव पहुँच रहे हैं ।उन्होंने कहा कि प्रभावित ग्रामीणों को तत्काल मदद पहुंचाया जा रहा है।उन्हें हर सम्बगव मदद करने के लिए प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई है।

आपको बता दें कि 3 दिन पहके पत्थलगाँव के लुड़ेग कोतबा इलाके में भी भारी ओला वृष्टि हुई थी जिसके चलते कई घरों को भारी नुकसान हुआ था ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News