जशपुर मुनादी।।
फरसाबहार क्षेत्र अंतर्गत केरवारजोर, सीमाबारी, अंबाकछार, डुमरिया, कोरंगामाल, कुम्हारबहार मे कल रात हुई ओलावृष्टि मे हुई भरी क्षति को मुआवजा देने हेतू प्रशासनिक अमला सुबह से अलर्ट है अनुविभागीय अधिकारी एन एस भगत, तहसीलदार फरसाबहार लक्ष्मण राठिया नायब तहसीलदार सुनील गुप्ता, राजस्व निरीक्षक प्रमोद भगत एवं समस्त हल्का पटवारी ओला वृष्टि से हुई मकान व् फ़सल का आकलन करने घर घर पहुंच रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार इन गाँवों मे लगभग 500 परिवारों का मकान क्षति हुआ मौक़े पर पहुंचकर प्रशासन द्वारा घर घर पहुंचकर राहत सहायता एस्बेस्टस, हुक, त्रिपाल, एवं जरूरतमंद को खाद्यान सामग्री वितरण की जा रही है।



