रामानुजगंज मुनादी।। बलरामपुर वनमंडल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वन परिक्षेत्रों में लॉकडाउन का फायदा उठाकर इनदिनों वन तस्कर सुनसान जंगल मे घुसकर बेशकीमती पेड़ों की धड़ल्ले से कटाई कर मौके पर ही आरा मशीन लगाकर चिरान तैयार कर वनों को सफाया करने में जुटे हुए है।

विदित हो कि वन मण्डलाधिकारी बलरामपुर डॉ प्रणय मिश्रा के निर्देशन में वन अपराध रोकथाम हेतु सघन मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में संयुक्त वन मंडलाधिकारी वाड्रफनगर के मार्गदर्शन में अशोक तिवारी व वन परिक्षेत्राधिकारी धमनी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज दिनाँक 26.04.2020 को डिंडो क्षेत्र के जंगल मे गांव से लगभग 8 किमी दूर सुनसान जंगल मे दो वन माफियाओं के द्वारा जंगल मे महुआ बीनने के आड़ में विगत 4 दिन से जंगल मे ही रहकर अवैध रूप से वृक्षों की कटाई कर मौके पर ही आरे से चिराई की जा रही थी। जिसे वन अमले ने मौके पर पहुँच कार्यवाही करते हुए कुल 20 नग चिरान व आरा जप्त किया गया। वही उक्त लकड़ी की अनुमानित राशि 20 हजार आंकी जा रही है। कार्यवाही में वन अमले से सुरेश यादव , रामप्रताप सिंह, लालमती सोनवानी, रविशंकर कुजूर, स्कंद पैकरा, राजेश सिंह, वन रक्षक सहित अन्य स्टाफ सक्रिय रहे।
बयान।
इस प्रकार की कार्यवाही की मुहिम आगे भी सतत रूप से चलाया जायगा ताकि अपराधियों से वनों को सुरक्षित रखा जा सके।
अशोक तिवारी
रेंजर धमनी

