रामानुजगंज मुनादी।। बलरामपुर- रामानुजगंज जिले के कलेक्टर संजीव कुमार झा ने सोमवार से आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ जिले के सभी दुकानों के खुलने की बात कही है। श्री झा ने कहा कि रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकान,होटल ब्यूटी पार्लर सैलून छोड़कर बाकी सभी दुकानें खुली रहेंगी श्री झा ने जिले वासियों से सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने एवं समय-समय पर शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की भी अपील की। श्री झा ने दुकान खुलने की समय सीमा को लेकर पूछे प्रश्न में बताया कि समय सीमा का निर्धारण अनुविभाग के एसडीएम करेंगे जो इस बात का ध्यान रखेंगे कि भीड़-भाड़ कहीं भी ज्यादा न हो सके।

