26-April-2020


ब्रेकिंग जशपुर- विधायक पर उठाया सवाल ,जिले में मचा बवाल, "मूलभूत की राशि बांटकर राजनीति चमका रहे हैं विधायक" पढ़िये खबर जानिए पूरा मामला



जशपुर मुनादी।।

जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत ने जशपुर विधायक विनय भगत द्वारा जशपुर के पाठ क्षेत्र में बांटे जा रहे राशन सामग्रियों पर बड़ा हमला बोला है।रायमुनि भगत ने मुनादी डॉट कॉम से औपचारिक चर्चा के दौरान फोन पर बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पंचायत के खाते में डाले गए मूलभूत की राशि का विधायक द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है ।अपनी राजनीति चमकाने के लिए विधायक पंचायतों पर दबाव बनाकर उसी राशि के पैसे से राशन लेकर पाठ क्षेत्र में वितरित किये जा रहे है ।उन्होंने कहा-जरूरतमंदों को विधायक राशन बांटे मुझे कोई आपत्ति नही है न ही मुझे उनकी राजनीति चमकाने से कोई आपत्ति है लेकिन केंद्र शासन के मूल भूत पैसे से पंचायतों पर दबाव बनाकर वो राजनीति चमकाने की कोशिश करेंगे तो मैं बर्दाश्त नही करूंगी।कुछ सरपंचों ने मुझे लिखित में अवगत कराया है कि मूल भूत की राशि पंचायत से लेकर विधायक पंचायतो में सामान वितरण कर रहे हैं ।


उन्होंने आखिरी में कहा-काँग्रेस के विधायक अपनी ही सरकार के द्वारा जारी निर्देशो का उलंघन कर रहे है ।प्रदेश शासन ने लॉक डाउन के दौरान जनप्रतिनिधियों को राशन बाँटने पर रोक लगा दिया है ।राज्य शासन ने कहा है कि जनप्रतिनिधि हो या समाजसेवी संस्था जिन्हें दान देना हो वो प्रशासनिक अधिकारियों को दान दें और प्रशासनिक अधिकारी जरूरतमंदों तक सामान पहुंचाएंगे ।लेकिन सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की होड़ में विधायक ये भी भूल गए कि उनकी सरकार ने क्या क्या निर्देश दिए हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News