जशपुर मुनादी//
बीते शनिवार और इससे पहले जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि में तकरेबन 2000 घरों को भारी नूकसान हुआ है। सभी प्रभावितों की सूची तैयार की जा रही है एक भी प्रभावित न छूटें इसके लिए प्रशासन के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी प्रभावितों की सूची तैयार करने में लग गए हैं।कल से राहत कार्यों में और तेजी आएगी ।ये कहना है कुनकुरी विधायक यू डी मिंज का
। रविवार को फरसाबहार क्षेत्र का दौरा करने के बाद विधायक यू डी मिंज ने ओलावृष्टि से नूकसानी का जो आंकलन किया है उंसके मुताबिक तकरीबन 2000 घरों को ओलावृष्टि में भारी नुकसान हुआ है जबकि कई किसानों के फसल बर्बाद हो गए है । विधायक ने कहा-इतनी उम्र में आज तक कभी आसमानी कहर से इतना बड़ा नुकसान होते न तो कभी देखा न सुना।कोरोना संकट से जूझ रहे जिलेवासी आज आसमानी कहर से भी जूझने को मजबूर हो गए हैं।बड़ी उम्मीद के साथ कमरतोड़ मेहनत के बाद किसानों के द्वारा तैयार किये गए फसलों की बर्वादी ने किसानों की कमर तोड़ दी है जबकि घर विध्वंश होने के चलते कईयों के सामने बेघर होने की नौबत आ गयी है।हांलाकि प्रशासन रविवार से ही राहतकार्य में जुट गया हैं और प्रभावितों को राहत देने का काम शुरू कर दिया गया है लेकिन प्रभावितों की पूरी सूची अबतक तैयार नही हो पाई है।प्रशासन सूची तैयार करने में जुटा हुआ है साथ ही साथ हमारे कार्यकर्ता भी प्रशासन की मदद करने में जुटे है।
विधायक ने कहा-रविवार को मुख्यमंत्री का फोन आया था ।उन्होंने फोन पर जिले में ओला वृष्टि से हुए नुकसान का फोन और जायजा लिया।मुख्य्मंत्री को क्षेत्र में हुए भारी नुकसान की पूरी जानकारी दे दी गयी है ।मुख्यमंत्री ने ग्रामीण और किसानों के हुए नूकसान पर चिंता जताई है और उनकी हर संभव मदद करने के निर्देश दिए है।


