खरसिया मुनादी।।
प्रदेश भाजपा के महामंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता इन दिनों सुबह सुबह खरसिया शहर के गलीयों में घूम घूम कर सभी को मास्क वितरण कर लोगों से घर परिवार व गांव की हाल चाल पुछ रहे है ।
कोरोना वायरस की चपेट में पूरी दुनिया है , और सभी लोग अपने अपने घरों में रह कर लाक डाउन का पालन कर रहे हैं । ग्रामीण क्षेत्रों से ग्रामीण राशन, दुध, सब्जी, दवाई जैसी आवश्यक सामानों के लिए सुबह शहर की ओर आते हैं । ग्रामीणों की माध्यम से गांव के जरूरत मंदों को राशन व दवाई की जानकारी के लिए गिरधर गुप्ता शहर के गलीयों में घूम घूम कर सभी को मास्क वितरण के साथ-साथ कुशल स्वास्थ व कोई भूखा तो नहीं है, की जानकारी पूछ रहे हैं । और जानकारी मिलते ही जरूरत मंदों के लिए उचित पहल कर रहें हैं ।

