27-April-2020


Munaadi Breaking - शहर के अंदर क्वारंटाइन सेन्टर बनाये जाने का विरोध, पार्षद सहित मोहल्ले वासियों का हंगामा, प्रशासन ……….. पढिये खबर



रायगढ़ मुनादी।।

कोटा से लाये जाए छात्रों को क्वारंटाइन किया जाना है। उनके लिए छात्रावासों को चिन्हित किया गया है, जहां उन्हें रखा जाएगा लेकिन रिहायशी इलाके के छात्रावासों को क्वारंटाइन सेन्टर बनाये जाने का स्थानीय लोगों और पार्षद द्वारा विरोध शुरू कर दिया गया है। उनका कहना है कि यह रिहायशी इलाका है और आने वाले छात्र उस जगह से हैं जहां कोरोना फैला हुआ है ऐसे इनको यहां रखने से मोहल्ले में संक्रमण का खतरा हो सकता है।

लोगों का विरोध

राजस्थान के कोटा में फंसे छात्रों को लाने के लिए उनके अभिभावकों की मांग और सरकार की लगातार कोशिशों ने जब रंग लाया तब कोटा मेम फंसे छात्रों के अभिभावकों के चेहरे पर रौनक लौटी। हालांकि सरकार ने यह साफ कर दिया कि कोटा से लौटे छात्र सीधे घर नहीं जा पाएंगे, उन्हें अलग-अलग जगह क्वारंटाइन किया जाएगा। 14 दिन के अवधि के बाद ही वे घर जा पाएंगे। इसलिए सभी जिला मुख्यालयों में उनको रखने की व्यवस्था की गई है।

क्वारंटाइन सेन्टर का विरोध

उसी तारतम्य में रायगढ़ में भी केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास स्थित छात्रावास को भी कोटा के छात्रों को रखने के लिए चिन्हित किया गया है। लेकिन जब इसकी जानकारी स्थानीय पार्षद लक्ष्मी और लोगों को हुई तो इसका विरोध करने वे सड़क पर आ गए। उनका कहना है कि अभी तक रायगढ़ कोरोना स्व अछूता है ऐसे में यहाँ क्वारंटाइन सेन्टर बनाये जाने से लोगों में डर है कि यह फैल सकता है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News