27-April-2020


ब्रेकिंग जशपुर:राहत शिविर से भाग गए 2 प्रवासी मजदूर ,किसी को हवा तक नही लगी,मची खलबली,ऐसे हुआ खुलासा , पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मनादी//

खबर जशपुर से आ रही है ।खबर है कि झारखण्ड की सीमा से लगे जशपुर जिले के लोदाम में ठहराए गए 80 प्रवासी मजदूरों में से 2 प्रवासी आज सुबह सुबह चुपके से भाग निकले है।इसका खुलाशा तब हुआ जब प्रवासी मजदूरों की आज सुबह दैनिक हाजरी ली गयी।हाजरी में जब दो मजदुर गायब मिले तो उनकी खोज बीन शुरू हो गयी।लोदाम ग्राम पंचायत के सचिव लक्ष्मण सिंह ने बताया कि खोजबीन के बाद पता चला कि झारखण्ड की ओर जाने वाले एक ट्रक में बैठकर दोनो कब रवाना हुए किसी को पता भी नही चला।उन्होंने जब उन मजदरो को फोन किया तो उन्होंने बताया कि वे वापस रायगढ़ जा रहे हैं लेकिन जब सरपँच ने उनसे फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वे गुमला पहुंच चुके है।पंचायत सचिव ने कि दोनो झारखण्ड के चतरा जिले के रहने वाले हैं उन्हें वापस आने की समझाइश दी गयी है साथ ही साथ अधिकारियो को जानकारी भी दे दी गयी हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News